फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकल सवार को रौंदा, मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:12 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ढढ़नी के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की टक्कर से घायल साइकल सवार एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी उसकी पुत्री को हल्की चोटें आईं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सुहवल-ढढ़नी मार्ग पर चक्काजाम कर
विज्ञापन


 दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया।
क्षेत्र के अंधारीपुर गांव निवासी इश्तियाक खां (40) अपनी पुत्री साबिया खातून (6) को साइकल पर बैठाकर दवा कराने

दिलदारनगर गया था। वहां से वापस आते समय ढढ़नी के पास ढढ़नी से नगसर की ओर सीमेंट लादकर जा रहे ट्रक ने साइकल सवार इश्तियाक को टक्कर मार दिया। टक्कर से साइकल पर बैठी उसकी पुत्री दूर जाकर गिरी जबकि इश्तियाक

सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक इश्तियाक को रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक वहां से फरार हो गया। लोगों ने
विज्ञापन


इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने शव को नहीं
 ले जाने दिया। इसके बाद ग्रामीण शव को लेकर ग्राम अंधारीपुर आए और ढढ़नी-सुहवल मार्ग पर शव रखकर मुआवजा की

मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सुहवल थाना प्रभारी एसपी पांडेय के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने दिन में साढ़े 11बजे चक्काजाम समाप्त किया। घंटे भर चले जाम की वजह से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। जाम समाप्त

होने के बाद भी यातायात सुचारू होने में काफी समय लग गया। इस मामले में मृतक के भाई मुश्ताक खां ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक खेतीबारी कर परिवार चलाता था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें