फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से साइकिल सवार अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास ताड़ीघाट-बारा हाई-वे पर बुधवार को साइकिल सवार को तेजरफ्तार पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में अधेड़ गंभीर रुप से घालय हो गए। इधर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बड़ौरा गांव निवासी रामनंद यादव (52) साइकिल से महादेवां अपने एक मित्र मुलाकात करने चला गए। वह साइकिल से बैंक की तरह जा रहा थे, इसी बीच गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ साइकिल सहित मार्ग पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक महमूद अली ने घायल को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें