फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भुतहियाटांड में पांच करोड़ से बनकर तैयार हुआ अंडरपास

विज्ञापन
नगर के भुतहियाटांड के पास नवनिर्मित अंडरपास-स्रोत-रेलवे प्रशासन - फोटो : जिला पोषण समिति की बैठक लेते जिला​धिकारी डॉ राजा गणपति आर।
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के भुतहियाटांड रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या-21 ए पर अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अंडरपास का निर्माण होने से यातायात सुगम हो गया है। इसके पूर्व रेलवे क्रॉसिंग पर लोग जाम में घंटों फंसते थे।
विज्ञापन

2024 में रेलवे प्रशासन की ओर से नगर के भुतहियाटांड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर अगस्त 2025 में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जनवरी 2026 में अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके बाद फरवरी महीने में इसको हैंडओवर कर दिया गया। नवनिर्मित अंडरपास सिंगल लेन है। यह 5.5 मीटर चौड़ा व 80 मीटर लंबा है।
अंडरपास के साथ ही एप्रोच मार्ग का भी निर्माण कार्य किया गया है। नगर के भुतहियाटांड स्थित गेट संख्या -21 ए शहर के व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग में शामिल है। गेट संख्या -21 ए पर मालगाड़ी, पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलाकर प्रतिदिन 120 ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

ऐसे में यह रेलवे फाटक 24 घंटे में कई बार बंद होता है। गेट संख्या -21 ए पर ट्रेनों के आवागमन का दबाव देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से अंडरपास निर्माण का निर्णय लिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भुतहिया टांड के पास गेट संख्या -21 ए पर अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें