फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः पुरानी रंजिश में सिर में मारी गई थी गोली, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर निकाली, होश में आने का इंतजार

Wed, 21 Jul 2021 09:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

कई घंटे की ऑपरेशन के बाद सिर से गोली निकलने की जानकारी होने के बाद परिजनों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन युवक के होश में आने की प्रार्थना उनके द्वारा ईश्वर से की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट एवं फायरिंग हुई थी। इस घटना में गोली बीरू यादव के सिर में जा लगी थी। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया था। बुधवार की देर रात नौ बजे डॉक्टरों ने उसके सिर में फंसी गोली को बाहर निकाल दिया। अभी युवक बेहोशी की हालत में है।

विज्ञापन


घायल के साथ वाराणसी गए पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक 24 घंटे बाद ही कुछ कहा सकता है।  इधर, घायल के भाई मनोज यादव द्वारा सात नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते ही पुलिस सक्रिय हो गई। महकमे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस की टीम ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जहां संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी।

वहीं अज्ञात आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं कई घंटे की ऑपरेशन के बाद सिर से गोली निकलने की जानकारी होने के बाद परिजनों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है।  युवक के होश में आने की प्रार्थना उनके द्वारा ईश्वर से की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही वाराणसी ट्रॉमा सेंटर गए परिवार के अन्य सदस्यों से परिजन घायल का हालचाल लेने में लगे रहे।  सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोरियों की तलाश में जुटी हुई है। वाराणसी में युवक का उपचार चल रहा है जिसकी पल-पल की रिपोर्ट ली जी रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें