मुहम्मदाबाद तहसील गेट के पास चबूतरे पर खुले रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद
गाजीपुर। छह दिन बाद शारदीय नवरात्र शुरू होगा। इस बार जिले में 474 स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। लेकिन, पंडालों तक पहुंचने से पहले जर्जर सड़कों की गिट्टियां देवी भक्तों के पैरों में चुभेंगी।
खुली नालियों के दुर्गंध से बचने के लिए नाक पर रुमाल रखना पड़ेगा। साथ ही दुर्गा पूजा के मेले के दौरान खुले में रखे ट्रांसफॉर्मरों के संपर्क में आने से खुद को बचाने की चुनौती भी होगी। एसपी सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार जिले में 474 स्थानों में देवी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
जनपद में किसी भी पंडाल व वहां तक जाने वाले मार्गों पर मुकम्मल तैयारी अभी तक नजर नहीं आ रही है। जर्जर सड़कों से लेकर खुली नालियों दिखाई दे रहा है। पंडालों तक जाने वाले रास्ते में रखे गए खुले ट्रांसफॉर्मर भीड़ के दौरान किसी प्रकार के हादसा होने का कारण बन सकते हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि अकेले शहर में 65 स्थानों पर मां जगदंबा की प्रतिमाएं रखी जाती हैं। शहर में सड़कों की स्थिति सबसे बदहाल है। यही हाल जनपद के अन्य निकायों का भी है। जिले में कुल आठ नगर निकाय हैं, लेकिन किसी भी नगर निकाय में दुर्गापूजा को लेकर अभी तक बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं की गई हैं।
मुहम्मदाबाद तहसील गेट के पास चबूतरे पर खुले रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद
मुहम्मदाबाद तहसील गेट के पास चबूतरे पर खुले रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद