फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 240 पहियों वाले ट्रेलर ने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर तय किया 13 किलोमीटर सफर

विज्ञापन
क्यामपुर टोल प्लाजा के पास खड़ा ट्रेलर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। 240 पहियों वाले ट्रेलर दूसरे दिन रविवार को जनपद में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कुल 13 किलोमीटर की दूरी तय किया। दो दिनों से 240 पहिये वाला ट्रेलर जनपद में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी पहली बार ऐसा विशालकाय ट्रेलर देख रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर का वीडियो व रील बाहुबली ट्रेलर के नाम से ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


एनएचआई के एडमिन लाइजनिंग प्रिंस मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन अब्दुल वहाब चक से विशालकाय ट्रेलर 13 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित क्यामपुर टोल प्लाजा पर रुक गया। अगले दिन पांच अक्तूबर को वह यहां से आगे के लिए रवाना होगा। पहले दिन 240 पहिये वाले ट्रेलर ने कुल 43 किलोमीटर की दूरी तय किया था। दो दिनों में ट्रेलर जनपद की सीमा में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर 76 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है। इस दौरान कोई अवरोध सामने नहीं आया। निर्बाध तरीके से दो दिनों तक ट्रेलर फोरलेन पर यातायात करता रहा। मालूम हो कि 200 टन से अधिक वजन और 100 फीट से ज्यादा लंबा विशाल औद्योगिक बॉयलर बीते शनिवार को जनपद में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह जिले में चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है।

चट्टी-चौराहों पर लोग इसको लेकर चर्चा करते हुए देखे जा रहे हैं। जिन-जिन बाजारों से यह गुजर रहा है, वहां युवा इसके साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 20 लाइन वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर की प्रत्येक लाइन में 12 टायर हैं। बेल्जियम में तैयार बॉयलर को समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक लाया गया था। वहां से विशेष काफिले के जरिये इसे लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पोलि इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट में जाने के लिए ट्रेलर चार महीने पहले अपनी यात्रा शुरू किया था। अधिकारी बताते हैं कि इसमें मल्टी एक्सल कुल 308 पहिये लगे थे। टर्निंग में दिक्कत आने पर शेष पहिये निकाल दिए गए, जिसके बाद इसकी संख्या 256 रह गई। इसके बाद कुछ पहिये और निकाल दिए गए। वर्तमान में ट्रेलर में 240 पहिये लगे हैं। ट्रेलर के साथ 40 से 50 स्टाफ चल रहे हैं। दशहरा तक ट्रेलर लखीमपुर खीरी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन




एफओबी पर 15 मिनट बाधित रहा आवागमन

एनएचआई के एडमिन लाइजनिंग प्रिंस मिश्रा ने बताया कि देवकठिया के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित फुट ओवरब्रिज के पास दोपहर करीब एक बजे जब विशालकाय ट्रेलर पहुंचा तो उसको क्रेन के माध्यम से ऊपर उठाया गया। इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट तक फुट ओवरब्रिज पर आवागमन बाधित रहा। ट्रेलर के गुजरने के बाद फुट ओवरब्रिज पर आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें