फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टीबी रोड पर चलिए तो संभलकर...

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। टीबी रोड यानी ताड़ीघाट-बारा मार्ग...। अगर इस मार्ग पर आप दो पहिया वाहन से सफर कर रहे हैं तो आपको संभल जाना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। वजह कि इस रोड पर जगह-जगह दरारें पड़ने के साथ ही बीच के ज्वॉइंटर चौड़े हो चुके हैं। ज्वाॅइंटर में दरारें आने से इसमें बाइकों के पहिये फंसने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

टीबी रोड नेशनल हाईवे-124 सी, जो कि ताड़ीघाट और बारा को जोड़ता है। यह 38 किलोमीटर लंबा मार्ग है। वर्ष 2018 में इसका आरसीसी निर्माण 228 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था। 2019 में यह बनकर तैयार हुआ। निर्माण पूरा होने के बाद से दो से तीन बार नेशनल हाईवे-124 सी की जगह-जगह मरम्मत हो चुकी है। वर्तमान में कई स्थानों पर नेशनल हाईवे की स्थिति खतरनाक हो चुकी है। सुहवल, रेवतीपुर, पकड़ी, गौरा मोड़ के पास हाईवे के ज्वाॅइंटर में दरारें इतनी बड़ी हो गई हैं कि पहिया फंसने पर कोई भी बाइक अनियंत्रित हो सकती है। बाइक की रफ्तार अधिक होने पर चालक और पीछे बैठे व्यक्ति की जान जा सकती है। डेढ़ वर्ष पहले टीबी रोड के ज्वाॅइंटर की दरार में पहिया फंसने से पकड़ी के पास एक बाइक सवार की जान चली गई थी। एनएचएआई के जेई अमित कुमार ने बताया कि ठेकेदार फाइनल हो गया है। जल्द ही टीबी रोड पर मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें