जिले के सभी 16 ब्लाक मुख्यालयों पर मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद ब्लाक प्रमुखों ने विकास की प्रतिबद्धता दुहराई। सदर ब्लाक में भाजपा की ब्लाक प्रमुख ममता यादव को बीडीओ बालगोविंद शुक्ला ने शपथ दिलाई। इस दौरान ममता यादव ने सभी बीडीसी के प्रति आभार जताते हुए विकास का संकल्प लिया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने ब्लाक प्रमुख को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, शशिपाल सिंह घूरा, कृष्णबिहारी राय, ब्लाक प्रमुख पति राजदेव यादव रहे। सादात ब्लाक में डीडीओ भूषण कुमार ने ब्लाक प्रमुख केवली देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव, कमलेश सिंह उर्फ हकाडू, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, रामसमुझ यादव, संतोष यादव मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने शुभकामनाएं दी। बिरनो ब्लाक में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। एसडीएम सदर अनिरुद्ध सिंह ने राजन सिंह को शपथ दिलाई। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जिला पंचायत और प्रदेश सरकार से ब्लाक के विकास के लिए अधिक से अधिक धन बिरनो को उपलब्ध कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में बिरनो ब्लाक का संपूर्ण विकास होगा। इस मौके पर रमेश सिंह पप्पू, बीडीओ नीरज श्रीवास्तव, सुभाष राम, अभिमन्यु सिंह, सुभाष गुप्ता, शिवजी सिंह, आकाश राजभर रहे।
मुहम्मदाबाद ब्लाक में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने भाजपा के ब्लाक प्रमुख अवधेश राय को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक अलका राय ने कहा कि यहां की जनता ने तीन ब्लाकों में भाजपा के प्रमुख प्रत्याशियों को विजयी बनाकर इतिहास रचा है। इस दौरान पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, विजय शंकर राय, बीडीओ सुशील सिंह, रजनीकांत राय, विजय शंकर राय, विरेन्द्र प्रधान रहे। जमानियां में ज्वाइंड मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा ने सपा के ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रमुख का स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने कहा कि पद की गरिमा बनाते हुए सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरूंगी। इस दौरान मन्नू सिंह, तहसीलदार घनश्याम, बीडीओ हरीनरायन एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे रहे। सैदपुरमें एसडीएम विक्रम सिंह ने सपा के ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव को शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक सुभाष पासी ने बधाई दी। हीरा सिंह यादव ने विकास की प्रतिबद्धता दुहराई। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार मौर्य, राजेंद्र प्रसाद यादव, रीना पासी, देवराज सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। जखनियां में एसडीएम सूरज यादव ने ब्लाक प्रमुख बाद इंदु देवी को शपथ दिलाई। इस दौरान विशाल सिंह चंचल, विपिन कुमार सिंह, मनोज सिंह व सत्येन्द्र सिंह मसाला, उमाशंकर यादव, सर्वानन्द सिंह, दयाशंकर त्रिपाठी, अटल सिंह, प्रमोद वर्मा, मौजूद रहे। बाराचवर में एडीओ प्रदीप कुमार ने ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायिक अलका राय, विजेन्द्र सिंह, बीडीओ शिवांकित वर्मा, श्याम राज तिवारी, कृष्णानंद राय, नथुनी सिंह, कृपाशंकर सिंह मौजूद रहे। भदौरा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख नरगिस खान को एसडीएम सेवराई ने शपथ दिलाई। 112 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, तौसीफ खान, सुभाष यादव, अब्दुल कलाम खान, नुरसहन खान, मेराज खान मौजूद रहे। मरदह ब्लाक के भाजपा की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने ब्लॉक परिसर में पद व गोपनीयता की शपथ कासीमाबाद तहसीलदार डा. विराग पांडेय ने दिलाई। फिर ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित ब्लाक प्रमुख का माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया गया। इस मौके पर पंकज सिहं चंचल, बीडीओ शिरीष वर्मा, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, जितेंद्रनाथ पांडेय,पप्पू सिंह, धर्मेंद्र सिंह मंटू पूर्व प्रमुख विजय बहादुर सिंह, नरेन्द्रनाथ सिंह, पूर्व प्रमुख दीनानाथ सिंह, पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव और सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रेवतीपुर ब्लाक परिसर में मंगलवार को भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल को सेवराईं के तहसीलदार आलोक कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री उपेंद्र तिवारी, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय और जमानियां विधायक सुनीता सिंह समेत जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, परीक्षित सिंह, कृष्ण बिहारी राय, राकेश उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मार्कंडेय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय और सुनील सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड पांडे ने किया तथा मंच संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया। देवकली ब्लाक मुख्यालय परिसर में नव निर्वाचित पूर्व ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव को सदर एसडीएम अनिरूद्ध सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथदिलाई। इस अवसर पर नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव ने कहा ब्लाक के लोगो ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है बिना भेदभाव बरते दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जन आकांक्षाओ के अनुरुप कार्य करने का प्रयास करुंगी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा, एडियो पंचायत गुलाब चन्द्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव,राममूरत यादव, उपेन्द्र यादव, गनेश सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रदेव राम, सीरी यादव, सुर्दशन यादव, मंसूर आलम, अरविन्द यादव, जोखन यादव, मनोज चौबे सहित लोग अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सोनू पहलवान व संचालन उपेन्द्र यादव ने किया।