फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने गहमर में ट्रेन ठहराव का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर में रेल ठहराव समिति के तरफ से चल रहे धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन जमानिया विधायक धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं अन्य लोगों को ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया। विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि हाजीपुर जोन के रेल महाप्रबंधक से मुलाकात कर भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र सौंपा गया है। उनके द्वारा जल्द ट्रेन ठहराव का आश्वासन दिया गया है। जमानिया विधायक ने कहा कि गहमर में ट्रेन ठहराव को लेकर रेल अधिकारियों से लगातार बातचीत हो रही है। रेल अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक तौर पर तीन ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है जिसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। ट्रेनों के ठहराव के लिए भी आगे प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि समिति के सदस्यों के इस धरने को कुछ राजनीतिक लोग गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि बहुत जल्द गहमर में तीन ट्रेनों का ठहराव एवं इसके साथ ही भदौरा रेलवे स्टेशन पर भी पूर्व की भांति ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें