फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा-बेसो नदी के संगम पर स्नान कर वामन दास के किए दर्शन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के जल्लापुर में हनुमान मंदिर में वामन द्वादशी के मौके पर दर्शन पूजन करते श्रद्धालु-
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर जल्लापुर गांव के पास बुधवार को वामन द्वादशी पर त्रिमुहानी का मेला लगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा और बेसो नदी के संगम पर पहुंचकर गंगा स्नान कर जल्लापुर में भगवान वामन दास और हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। मुहम्मदाबाद के जल्लापुर में यह त्रिमुहानी मेला हर वर्ष भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि को (वामन जयंती) के मौके पर लगता है।वामन द्वादशी पर भगवान विष्णु के पांचवें वामन अवतार की जयंती के मौके पर अधिक संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु गंगा-बेसो के संगम पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने गंगा स्नान के बाद नगवा उर्फ नवापुरा में भगवान वामन और जल्लापुर में हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। मुख्य सड़क की दोनो पटरियों पर लगे मेले में करीब एक किलोमीटर के दायरे में कई तरह की दुकानें भी लगाई गई थी। मान्यताओं के मुताबिक इसी वामन द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु ने वामन अवतार को लेकर राजा बालि का घमंड तोड़ा था। एनएच पर मेला लगने से पूरे दिन चार पहिया वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिए जाने से मुहम्मदाबाद की तरफ से गाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहन नवापुरा, नोनहरा या कासिमाबाद होकर गाजीपुर की तरफ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें