फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराजा ढहने से बाराती की मौत, कई घायल

Wed, 25 Feb 2015 11:19 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में भांवरकोल थानाक्षेत्र के जसदेवपुर गांव में बारजा ढहने से एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे तब हुआ जब बारात के द्वाराचार क ी रस्म हो रही थे और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


  
भांवरकोल थानाक्षेत्र के जसदेवपुर गांव में गुलाब पटेल के भतीजी की शादी बुधवार को थी। इसके लिए बारात मुहम्मदाबाद के ही बालापुर गांव से आई थी। धूमधाम से बारातियों का स्वागत करने के बाद द्वारपूजा की रस्में चल रहीं थी। इसे देखने के लिए महिलाओं और लड़कियों की भीड़ बारजे पर थी।

 इसी दौरान अचानक बारजा गिर गया। उसके मलबे में दबकर बारात में आए युवक ंजन पटेल (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 5 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।  जिला अस्पताल लाए गए घायलों में राजेश, संतोष पटेल, सृष्टि (6), शैलजा, गरिमा, सैफ्फुदीन तथा अविनाश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें