फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक चट्टी पर सोमवार की देर शाम हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में कमलेश यादव के पिता कृष्णदेव यादव की ओर से छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें शिक्षक जामवंत हत्याकांड का वादी विजेंद्र यादव तथा उनका छोटा भाई हनुमान यादव का भी नाम शामिल है जबकि हत्या के मामले में जेल में बंद इनके दो भाई इस दोहरे हत्याकांड में साजिशकर्ता बनाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी की ओर से क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की ओर से रात भर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन



सोमवार की देर शाम करीब सवा छह बजे सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के चकयार मुहम्मद पौटा गांव में ढाई बीघे बगीचे के विवाद को लेकर शिवनाथ यादव तथा रवींद्र यादव उर्फ नेपाली के बीच शुरू हुए खूनी खेल की अदावत में उस समय में रवींद्र यादव पक्ष के देवलास यादव तथा कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह गाजीपुर कचहरी की एक कोर्ट में अपने पक्ष के ही कमलदेव हत्याकांड मामले में गवाही देकर घर लौट रहे थै। इनके पक्ष के ही शैलेश यादव गोली लगने से घायल हो गया जबकि साथ में मौजूद पंकज यादव ने भाग कर अपनी जान बचाई।


देर रात मृतक कमलेश यादव के पिता कृष्णदेव यादव ने नंदगंज पुलिस को छह नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदगंज संजय त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस दोहरे हत्याकांड के मामले में शिवनाथ यादव पक्ष के धर्मेंद्र यादव, मोहन यादव, विजेंद्र यादव, हनुमान यादव, अंगद यादव तथा सुग्रीव यादव के खिलाफ धारा 302, 307, 120 बी तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


 इसमें विजेंद्र यादव शिक्षक जामवंत हत्याकांड का वादी है जबकि इनके पक्ष के ही सुग्रीव यादव और अंगद यादव 120 बी के आरोपित हैं और विपक्ष के एक हत्याकांड में आरोपी भी हैं जो इस समय जिला जेल में ही बंद हैं। आरोपियों में हनुमान यादव भी मारे गए शिक्षक जामवंत का ही सगा और सबसे छोटा भाई है। घटना के बाद से ही आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। छापेमारी में नंदगंज, सैदपुर, बहरियाबाद, सादात के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम शामिल है। एसपी का कहना है कि बहुत जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह के साथ मैं खुद मामले की मानीटरिंग कर रहा हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें