फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारा ने कारीराम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। युवा फुटबाल क्लब पटकनिया के तत्वावधान में चौथी अंतर जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। रविवार को खेले गए मैच में बारा ने बिहार के कारीराम को 3-0 से पराजित कर अपना स्थान अगले चक्र के लिए सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

मध्यांतर से पहले मैच के 17वें मिनट में बारा के मेराज ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद, 44वें मिनट में बारा के ही नोमान ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर होने तक बारा ने 2-0 की बढ़त को बरकरार रखा। मैच के 74वें मिनट में बारा के ही रियाज ने गोल कर टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाकर टीम को 3-0 की आसान जीत दिला दी। इस मौके पर अभिषेक सिंह बंटी, गोलू यादव, रोहित सिंह, खालिद, अफरोज, छोटू यादव, आशुतोष मिश्रा, गोविंद यादव आदि उपस्थित थे। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं कमेंट्री दुर्गेश यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें