गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों के लिए 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें विभिन्न पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने पर्चे भी दाखिल किए।
वित्तीय वर्ष 2023- 24 सत्र के लिए सिविल बार संघ का 20 दिसंबर को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए बृज किशोर यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव और राम यश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पंकज कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अभिमन्यू उपाध्याय ने नामांकन किया। वहीं, महासचिव पद पर मुहम्मद नदीम और मुन्नालाल कोषाध्यक्ष पद पर सुमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए लियाकत अली और राजन चौरसिया और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए शैलेश कुमार राय और राज किशोर पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को भी नामांकन पत्र दाखिल होंगे। चुनाव अधिकारी अखिलेश राय और शशि ज्योति पांडेय हैं।