फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार डांसर हत्याकांड: आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल का भाई बोला- भैया को फंसा रही भाभी, मकान बेचने की दे रही धमकी

Wed, 13 Sep 2023 05:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Bar Dancer Murder: नेपाली युवती (बार डांसर) के हत्यारोपी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेंदु उपाध्याय के छोटे भाई ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी भाभी को पहले से थी। मगर, उसने ना तो कभी जिक्र किया और ना ही कभी कोई कदम उठाया। 
विज्ञापन
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैया को फंसाया जाया रहा है, इसमें भाभी का हाथ है। पूरे मामले की जानकारी भाभी को एक-दो वर्ष पहले ही हो गई थी, लेकिन कभी इसका जिक्र भी उन्होंने नहीं किया। यह आरोप नेपाली युवती के हत्यारोपी  लेफ्टिनेंट कर्नल राकेंदु उपाध्याय उर्फ बबलू के छोटे भाई मनीष उपाध्याय ने लगाया। इधर मां शारदा उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मकान खाली करने के लिए बहू का फोन आया था। वह काफी दिनों से मकान बेचने की धमकी दे रही थी। मेरे पुत्र को इतना प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने ऐसा गुनाह किया।

विज्ञापन


मां शारदा उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की शाम को बहू ने फोन करके जानकारी दी कि मर्डर के केस में पुलिस राकेंदु को उठा ले गई है, अब हमको इनसे कोई मतलब नहीं है। अब हमें गाजीपुर वाला मकान चाहिए। आप अपनी व्यवस्था देख लीजिए, नहीं तो 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दीजिए या मकान खाली कर दीजिए। उसकी बिक्री करनी है।

कहा कि बहू मकान बेचने के लिए काफी दिनों से धमका रही थी। मेरे बेटे को बहू और उस युवती ने इतना प्रताड़ित किया है, जिससे यह गुनाह उसने किया होगा। लेकिन मेरा मन मानने को तैयार नहीं है। छोटे भाई मनीष उपाध्याय ने बताया कि भाभी ने फोन करके कहा कि गाजीपुर का मकान बेचना है, अपनी व्यवस्था कर लीजिए। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है, इसमें मेरी भाभी का हाथ है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बार डांसर हत्याकांड; आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल की मां रो-रोकर बोली- मेरा लाल बहुत अच्छा, वो ऐसा नहीं कर सकता

22 साल पहले सेना में शामिल हुआ था  राकेन्दु 

लेफ्टिनेंट कर्नल राकेंदू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टौंगा ऊधरनपुर निवासी बाल्मीकि उपाध्याय शहर के तुलसीसागर विजय नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। दो वर्ष पूर्व उनकी मकान के रेलिंग से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। उनके दो पुत्रों में राकेन्दु उपाध्याय उर्फ बबलू बड़ा है। वर्ष 2001 में गोवा में सेना के सिग्नल कोर में लिपिक के पद पर सिलीगुड़ी में तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिता वाल्मीकि उपाध्याय शिक्षा विभाग से सहायक शिक्षक के पद से 2015 में सेवानिवृत्त हुए थे। जबकि मां शारदा उपाध्याय वर्ष 2018 में बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर के पद से रिटायर्ड हुई हैं। परिजनों ने बताया कि बीते अगस्त माह में राकेन्दु उपाध्याय की पदोन्नति लेफ्टिनेंट कर्नल के पद हुई थी। इसके बाद स्थानांतरण देहरादून में हो गया था। जबकि छोटा भाई मनीष उपाध्याय घर पर ही रहकर मां की देखभाल करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें