नोट बदलने एवं छोटी नोट प्राप्त करने के लिए रविवार को भी बैंकों में कतार लगी रही। नगर के एटीएम रविवार को भी चालू नहीं हुए। इससे लोगों को काफी निराशा हुई।
बैंकों में काला धन के जमाखोरों द्वारा महिलाओं एवं दिहाड़ी मजदूरों को कतार में खड़ा कराकर चार हजार रूपए के एक हजार एवं पांच सौ के नोट बदलवाया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं एवं मजदूरों को एक सौ रूपये से लेकर पांच सौ रूपए तक दिए जा रहे हैं। कतार में नाबालिग बच्चे भी नोट बदलने के लिए लगे दिखाई दिए। बैंकों में नकदी के अभाव के चलते सरकार की ओर से निर्धारित 10 हजार रूपये का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इससे शादी-विवाह वाले घर के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोग रोज बैंक में जाकर लाइन लगा रहे है।