फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैंक में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के शेरपुर ढोटारी चट्टी पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चोरी करने वाले एक आरोपी को महमूदपुर के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शेरपुर ढोटारी के मैनेजर दीपक झा ने तहरीर देकर बताया कि 10 फरवरी को अज्ञात के द्वारा यूनियन बैँक ऑफ इंडिया में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बैंक चोरी की घटना में शामिल एक युवक महमूदपुर तिराहे पर मौजूद है। वह कही भागने की फिराक में है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज राजभर निवासी केरारी बताया। तलाशी में उसके पास से बैंक से चोरी हुए एक मोबाइल को बरामद किया गया। पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह बगल के छत पर चढ़कर एडजास्ट फैन को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। उसने बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ा। लेकिन, कुंडी फंसने की वजह से अंदर प्रवेश नहीं कर पाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें