फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक को आगे बढ़ाने में बैंक मित्रों की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक वित्तीय समावेशन की कार्यशाला का आयोजन यूनियन बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि बैंक के क्षेत्र प्रमुख रंजीत सिंह ने सरकार और बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। बताया कि जिले में बैंक को आगे बढ़ाने में बैंक मित्रों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राहकों को निकासी एवं जमा करने आने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में बताया। कहा कि सरकार और बैंक की तरफ से ग्राहकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को उन तक पहुंचना आवश्यक है। बैंकिंग सिर्फ एक दायरे में ही नहीं रह गई है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र का जहां विस्तार हो रहा है वहीं लोगों तक इसकी पहुंच हो इसका भी ध्यान रखना आवश्यक है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बैंक मित्रों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार, यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सुशांत श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार धर्मदेव उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद संस्थान के निदेशक विनोद प्रसाद शर्मा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें