फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बब्बन राम ने तीन पदक जीते

विज्ञापन
34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट चैंपियनशिप के रिले दौड़ में फिनिशिंग देते पूर्व कैप्टन बब्बन
विज्ञापन
रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी सेना के रिटायर्ड कैप्टन बब्बन राम ने लखनऊ में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन पदक अपने नाम किए, जिसमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि नागा राय ने बताया कि बब्बन राम ने 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, ट्रिपल जंप में रजत और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बब्बन राम वर्ष 1979 में सेना में भर्ती हुए थे और 2009 में सेवानिवृत्त हुए। रिटायरमेंट के बाद भी खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। उन्होंने 2021 से 65 प्लस आयु वर्ग की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें