गाजीपुर। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22ऽका आयोजन रविवार को किया गया है। इस परीक्षा में गाजीपुर जिले में 67 सौ परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए जिले में कुल पंद्रह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने एवं उसकी शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक और एक केंद्र प्रतिनिधि तैनात किया गया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से ऽउत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22ऽका आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज आयोजित हो रही इस परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। गाजीपुर जिले में भी पहली बार परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल छह हजार 700 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रवेश परीक्षा कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर में दो से पांच बजे तक होगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए दो सचल दस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने और उसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सचल दल में प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, सीपी सिंह, जयप्रकाश गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्रभाकर यादव, महेंद्र यादव शामिल होंगे। इसके अलावा तीन जोनल, पांच सेक्टर एवं पंद्रह स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आठ केंद्र प्रतिनिधि और प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। सचल दस्ता के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर केवल केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और केंद्र प्रतिनिधि के पास ही मोबाइल रखने की अनुमति होगी और किसी
ग्यारह केंद्रों पर बैठेंगे 500-500 परीक्षार्थी
गाजीपुर। बीएड की प्रवेश परीक्षा में अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 500, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज 500, एमएएच इंटर कालेज 500, शहीद स्मारक राजकीय पीजी कालेज यूसुफपुर 500, आदर्श इंटर कालेज 500, राजकीय सिटी इंटर कालेज 500 तथा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 500 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज ब्लाक-ए एवं पोस्ट ग्रेजुएट कालेज ब्लाक-बी एवं सी पर 500-500 एवं स्वामी सहजानंद पीजी कालेज स्थित केंद्र पर 500 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके अलावा डीएवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं खालिसपुर इंटर कालेज स्थित केंद्र पर
जांच के बाद ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति
गाजीपुर। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति होगी। सभी केंद्रों पर पल्स आक्सोमीटर, थर्मल स्कैनर एवं पीपीई किट और परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की जांच कर अंदर प्रवेश कराने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर के दायरे में कोई फोटो स्टेट की दुकान खुली नहीं रहेगी और 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू होगी।