फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नितिन और शिवम के अर्द्ध शतकों की बदौलत आजमगढ़ 54 रन से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंडर-16 के अंतर जनपदीय ट्रायल का पहला मैच मंगलवार को शहर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड पर मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने नितिन और शिवम के अर्द्ध शतकों की बदौलत 54 रन से जीत दर्ज की। मऊ ने टॉस जीतकर आजमगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने नितिन प्रजापति के 76 एवं शिवम के 59 रनों की बदौलत निर्धारित 45 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। मऊ की तरफ से सूर्यप्रताप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिया। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मऊ की टीम निर्धारित 45 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

टीम के लिए विनायक ने 52 रन बनाए। आजमगढ़ की तरफ से प्रियांशु एवं ज़ेदान ने 2-2 विकेट लिया। मैच के दौरान अंपायर अनुराग राठौर, सतीश पांडेय एवं स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे। यूपीसीए के वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों को भरपूर खेलने का अवसर देने के उद्देश्य से 45-45 ओवरों का मैच कराया जा रहा है। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी-20 के को-चेयरमैन एवं गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल मैच का आयोजन बेहतर खिलाड़ियों की तलाश कर मंडल टीम का गठन करने के लिए किया जा रहा है। जीडीसीए के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि इस इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल श्रृंखला में प्रत्येक टीम को 2-2 मैच खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें