फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आवास विकास कॉलोनी का ट्रांसफॉर्मर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र प्रकाश नगर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर रात 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और तेज स्पार्किंग देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। ट्रांसफॉर्मर पर एक सांप चढ़ रहा था, जिसके बाद वहां स्पार्किंग शुरू हो गई और देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गया। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर पर सांप को चढ़ते देख कुछ लोगों ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान तेज स्पार्किंग होने लगी। करंट की चपेट में आने से सांप वहीं जलकर खाक हो गया और इसके बाद ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। तेज आवाज और आग की लपटों के कारण आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत निगम के अभियंता सक्रिय हो गए। सूचना पर उपखंड अधिकारी मुन्नी लाल मौके पर पहुंचे और जले हुए ट्रांसफॉर्मर का जायजा लिया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें