फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोहित खुदकुशी मामले में तहरीर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों की मदद के लिए उनके कर्ज का गारंटर बने ई-रिक्शा चालक रोहित चौधरी की खुदकुशी के मामले में पुलिस अब परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

उनके प्रार्थना पत्र देने के बाद मामले की जांच शुरु होगी और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। रजागंज निवासी रोहित चौधरी दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।
वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार के भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों में चर्चा है कि पूर्व में दोस्तों की मदद के लिए उनके कर्ज का गारंटर बनने के बाद उस पर कर्ज और ब्याज को लेकर दबाव बढ़ने की बात सामने आई थी। इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली थी। मौत से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

रोहित की मौत के बाद उसके परिवार पर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रोहित सीधा और मददगार स्वभाव का था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें