फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविरल गंगा, निर्मल गंगा के नारे से गूंज उठा शहर

विज्ञापन
शहर में छात्राओं के साथ गंगा सफाई जागरुकता रैली निकालती नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा यात्रा के स्वागत और इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में गंगा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें राजकीय बालिका एवं आदर्श इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली को जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एसडीएम प्रभास कुमार ने झंडी दिखाई।
विज्ञापन

महुआबाग से प्रारंभ इस रैली का समापन गोलाघाट पर किया गया। छात्र हाथों में तख्तियां और अविरल गंगा, निर्मल गंगा और स्वच्छ गाजीपुर, सुंदर गाजीपुर के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहां आयोजित संक्षिप्त सभा में नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि नदियां न केवल हमारी प्रेरणास्रोत होती है वरन मनुष्य के लिए पवित्र एवं जीवनदायिनी होती है। गंगा जी को स्वच्छ, निर्मल, प्रेरणादायक बनाने में सभी को सहयोग करना है। 27 जनवरी को गंगा यात्रा आ रही है और शाम पांच बजे लंका मैदान में विशाल जनसभा होगी। इसके बाद, शाम छह बजे से कलक्टर घाट पर गंगा आरती होगी। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, संत कुमार, एहसान आलम, रफीउल्लाह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, पवन सिंह, डिंपल आदि उपस्थित रहीं।
बलिया से कानपुर तक जाएगी गंगा यात्रा
गाजीपुर। बलिया के जयप्रकाश नगर स्थित महुली घाट से शुरू होने वाली गंगा यात्रा सड़क तथा जलर्माग से हो कर गुजरेगी। इस दौरान यह सड़क मार्ग से कुल 624 किलोमीटर तथा जल मार्ग से 52 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगी। यात्रा गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव होते कानपुर में जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

दो दिन तक जिले में रहेगी गंगा यात्रा
गाजीपुर। नमामि गंगे योजना के तहत जिले में आने वाली गंगा यात्रा के स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। पूरा प्रशासनिक अमला हलकान है। यह यात्रा 27 जनवरी को जिले में आएगी और 28 जनवरी को गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी को प्रस्थान करेगी। जनपद में प्रवेश के साथ ही यात्रा का स्वागत भांवरकोल के रसूलपुर में किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा मुहम्मदाबाद होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी। शहर के लंका मैदान में जनसभा का आयोजन होगा और कलक्टर घाट पर भव्य आरती के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन गंगा पूजन के बाद यह यात्रा चोचकपुर, करंडा, सैदपुर होते हुए वाराणसी प्रस्थान कर जाएगी। जिले की सीमा में रसूलपुर से गाजीपुर तक सात स्थानों तथा गाजीपुर से सिधौना तक सात जगहों को मिलाकर कुल 14 स्थानों पर गंगा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें