फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: बाइक की टक्कर से ऑटो पलटा, आठ लोग घायल; सड़क पर अचानक नीलगाय आने से हुआ हादसा

Fri, 01 May 2026 05:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Varanasi News: सड़क पर अचानक नीलगाय आने से बाइक से टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा के सामने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर अचानक नीलगाय सड़क पर आने से ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ऑटो चालक सुहैल (50) ने बताया कि बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर निवासी सुधीर श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, शिल्पा श्रीवास्तव, अभिनव, विष्णुकांत को ऑटो से लेकर कामाख्या धाम गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। 

डेढ़गावां के पास अचानक सड़क पर नीलगाय के कूदकर आने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो सवार सुधीर श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, शिल्पा श्रीवास्तव, अभिनव, विष्णुकांत और बाइक सवार गहमर कोतवाली के बसुका गांव निवासी यूसुफ और एहशान घायल हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। हादसे के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें