फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढों ने आटो में फेंका तेजाब, पांच झुलसे

Fri, 20 Nov 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर स्थित हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास गुरुवार की मध्य रात बाइक सवार दो युवकों ने यात्रियों से भरे आटो रिक्शा में तेजाब फेंक दिया। इस घटना में भदौरा के कोटवा की एक युवती समेत कुल पांच यात्री तेजाब का छींटा पड़ने से मामूली रूप से झुलस गए। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकले। युवकों ने किस यात्री को लक्ष्य बनाया था, यह पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन



भदौरा ब्लाक के कोटवा गांव निवासी हरीशंकर की पुत्री  नीतू कुमारी (18) की शादी आगामी 25 नवंबर को तय है। इसके लिए वह मां कस्तूरी देवी, बहन निशा और ममेरी बहन बिंदा देवी के साथ स्थानीय नगर के चौधरी मोहल्ले में नानी  के यहां रह रही थी। वह वाराणसी से शादी की मार्केटिंग कर बनारस एक्सप्रेस से गुरुवार की रात साढ़े 11 बजे जमानिया स्टेशन पर उतरी। नीतू की बहन बिन्दा ने बताया कि स्थानीय नगर के करीब 50 से अधिक  लोग स्टेशन पर उतरे। स्टैंड से यात्रियों को लेकर पांच आटो एक साथ रवाना हुए।

सबसे आखिरी आटो में हम सभी बैठे थे। बड़ेसर में ढाबे के पास ट्रकों के खड़े रहने से जाम लगा था। आगे जा रहे आटो रिक्शा बारी-बारी से निकल गए। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और आटो के अंदर एसिड फेंक दिया। उसका छींटा पड़ने से शरीर में जगह-जगह जलन होने लगा।
विज्ञापन


आटो में बैठे श्रीनिवास चौरसिया, उनकी पत्नी कुसुम, कस्तूरी देवी और आटो चालक के ऊपर तेजाब के छींटे पड़े जिससे वे मामूली रूप से झुलस गए। नीतू की आंख में एसिड का छींटा पड़ा जिससे उसकी आंखों में सूजन आ गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भाग निकले। यात्रियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद नीतू को गाजीपुर अस्पताल भेजा गया जहां से उसे वाराणसी भेज दिया गया। आटो में बैठे व्यापारी श्रीनिवास चौरसिया, कुसुम, निशा ने बताया कि घटना के बाद सभी डर गए थे।

संयोग था कि ठंड होने से लोग गर्म कपड़े पहने थे जिससे पांच लोग मामूली रूप से झुलसे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों के अनुसार फेंका गया द्रव बैटरी में डालने वाला एसिड था जिससे काफी हद तक राहत रही।


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अब तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवकों ने किसे निशाना बनाया था, अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों और चालक से पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें