फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में 18 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में 18 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। इसके लिए कॉलेज परिसर में ही भूमि चिह्नित की गई है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था। ऑडिटोरियम बनने से कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर लोगों को परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। छात्र-छात्राओं को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पूर्व आरटीआई मैदान में स्थापित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पैरामेडिकल की पढ़ाई चल रही है। जबकि नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं संबद्ध 200 बेड के पुरुष अस्पताल, 300 बेड के नवर्निमित अस्पताल और 100 बेड के महिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल रही है। लंबे समय से बंद पड़े सर्जरी का कार्य जहां शुरू हो गया, वहीं जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन भी स्थापित कराई गईं हैं। ऐसे में कॉलेज के एक वर्ष पूर्व होने पर कार्यक्रम कॉलेज के हॉल में अथवा खुले आसमान के नीचे आयोजित किए जाते हैं। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बैठाने एवं अन्य कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में ही भूमि चिह्नित कर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव पर दो से तीन माह के अंदर मुहर लगने और धनराशि जारी होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे हाॅल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें