फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, बैठेंगे 1896 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को किया गया है। शहर के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज में होने वाली इस परीक्षा में इस बार विभिन्न कक्षाओं के 1896 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इसकी शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज छावनी लाइन में होगी। इस परीक्षा में 1896 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें कक्षा 9 में 524, कक्षा 10 में 400, कक्षा 11 में 726 और कक्षा 12 में 246 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो वह घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर छात्र अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें