फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष को गोली मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र जलालाबाद मार्ग के कंसहरी गांव के पास शनिवार की रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश कुशवाहा को गोली मारने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश कुशवाहा ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह 21 फरवरी की रात निजी स्कॉर्पियो से गहली बसारिखपुर गांव गौत प्रजापति के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। साथ में सहयोगी पाली गांव अमरनाथ शर्मा एवं मुहम्मदपुर कुसुम गांव विशाल कुशवाहा भी वाहन में थे। जैसे वाहन वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से घूमकर जलालाबाद मार्ग के कंसहरी गांव के सामने पहुंचा, सामने बरात में शामिल इनोवा क्रिस्टा में सवार लोगों ने स्कार्पियो को ओवरटेक करते हुए रास्ता रोक लिया। बताया कि वाहन से उतरकर रास्ता देने का अनुरोध करने पर इनोवा सवार लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर वाहन में सवार एक हमलावर ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की कोशिश की। हालांकि साथ में मौजूद अमरनाथ शर्मा ने पकड़ लिया। सीओ कासीमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर वाहन को कब्जे में लिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें