फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश, मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और फहराया  झंडा, एक गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 12:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के गहमर गांव में बीते दो अप्रैल को  कलश यात्रा के दौरान मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और झंडा फहराया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में  कुछ लोगों ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामला गत 2 अप्रैल का है, कुछ लोगों ने गहमर गांव में कलश यात्रा के दौरान मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और झंडा फहराया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि 2 अप्रैल को गहमर गांव में कलश यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान कुछ युवक गांव की मस्जिद में घुस गए और नारेबाजी की, साथ ही झंडा भी फहराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस मस्जिद गई थी, लेकिन मस्जिद प्रबंधन ने मामले की कोई शिकायत नहीं की।

सपा विधायकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ऐसे में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। वायरल वीडियो के आधार पर एक युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि इस मामले में संलिप्त सभी लोगों की शिनाख्त की जा रही है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ओमप्रकाश सिंह और सुहैब अंसारी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें