अमितेश मिश्रा ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 2017 को बड़े भाई और एक समाचार पत्र के पत्रकार राजेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई थी। यही नहीं आरोपियों ने अमितेश मिश्रा को भी गोली मारी थी। लंबे समय उपचार के बाद वह ठीक हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में गवाही होनी है। ऐसे में आरोपियों ने हत्या का प्रयास किया है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने भाड़े पर हमलावरों को हत्या करने की नियत से भेजा था।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी
उधर, गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। करंडा थाना प्रथारी शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।