-लंका मैदान गेट पर तीन युवकों ने कार को रोका, फेंके ईट-पत्थर
-चाकू, कट्टा से हमला करने का प्रयास, जान बचाकर भागे अधिकारी
-बाइक सवार तीन अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पूर्वाचल को-आपरेटिव बैंक गाजीपुर प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराकर बुधवार की रात लौटते समय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और उनके वरिष्ठ सहायक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि विकास भवन जाते समय एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद लंका मैदान गेट रोकर चाकू, कट्टा से हमला करने की कोशिश की। हालांकि वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग खड़े गए। वहीं, पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंदिरा नगर, रायबरेली निवासी अंसल कुमार जिले में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने रात 12ः30 बजे शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके मुताबिक वह और उनके वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप सिंह और कार चालक के साथ कोतवाली गाजीपुर में विभागीय कार्य से गए थे। पूर्वाचल को आपरेटिव बैंक प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने के बाद वह वापस विकास भवन की ओर जा रहे थे। इसी समय रात करीब 12.04 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक, जिनकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी ने उनकी कार पर ईट-पत्थर से लंका तिराहे के पास हमला कर दिया।
इसके बाद लंका मैदान गेट पर रोकने पर उनपर चाकू और कट्टा से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि यह सब देख चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दिया और वह अपने वरिष्ठ सहायक के साथ किसी तरह भागकर अपना बचाव किया।