फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैंक के हाथ में नहीं हैं फूटी कौड़ी, आरबीआई को दी गलत सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में मिली हैं गम्भीर वित्तीय अनियमितता
विज्ञापन

-भारतीय रिजर्व बैंक की जांच से सामने आई बातें, मचा है हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में गम्भीर वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है, जिसके कारण बैंक का नेटवर्थ ऋणात्मक (बैंक के अपनी पूंजी में कमी) 661.70 लाख रुपये है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार के मुताबिक बैंक के पास इस समय बैलेंस नहीं हैं। बैंक की ओर से आरबीआई के अधिकारियों को सीआरआर की सूचनाएं भी गलत प्रेषित की गई है।
कोतवाली में दर्ज मुकदमा भारतीय रिजर्व बैंक की जांच आख्या के आधार पर कराया गया है, जिसके मुताबिक अगस्त में पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में गम्भीर वित्तीय अनियमितता की गई है, जिसके कारण बैंक का नेटवर्थ ऋणात्मक 661.70 लाख रुपये है। भारतीय रिजर्व बैंक की जांच रिपोर्ट से यह बात सामने कि 31 मार्च 2023 को बैंक का ऋण एवं अग्रिम (बैंक ने ऋण बाटा) 33.62 करोड़ था, जो 14 अगस्त को बढ़कर 42.85 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन

यानि बैंक ने कुल 42.85 करोड़ रुपये का लोन जारी किया। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बैंक की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक को गलत सूचनाएं भी प्रेषित की गई। 31 मई को 2023 को 1.97 करोड़ की एसएलआर प्रतिभूतियां दिखाई गई है, जबकि सीएसजीएल के अनुसार यह शून्य थी। इसी प्रकार सीआरआर की सूचनाएं भी गलत प्रेषित की गई हैं।
विज्ञापन


बिना कागज के बांट दिए 9.37 करोड़
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार के मुताबिक पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पास 31 मार्च 2023 को 10.21 करोड़ हाथ में नगदी बताई गई, जिसमें से अप्रैल 9.37 करोड़ के ऋण जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि बैंक ने बिना किसी कागजात के 9.37 लाख रुपये ऋण बांट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें