फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी एंबुलेंस कांड में फरार वांछितों के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी बाराबंकी एंबुलेंस कांड में फरार चल रहे दो वांछित नगर के भट्टी मोहल्ला निवासी जफर खान एवं महरुपुर गांव निवासी अफरोज खान के घर बाराबंकी पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ सोमवार को कुर्की की नोटिस चस्पा करने साथ डुगडुगी पिटवाई।
विज्ञापन

बाराबंकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार एवं पुलिस निरीक्षक एमपी सिंह ने स्थानी कोतवाली के शाहनिंदा चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह के साथ काफी दिन से फरार चल रहे इन दोनों वांछित आरोपियों के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया तथा बताया कि बाराबंकी पुलिस द्वारा इन दोनों आरोपियों को काफी दिनों से तलाश की जा रही है। हाजिर न होने पर न्यायालय ने इनके खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें