फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 10 करोड़ से एस्ट्रोटर्फ,12.70 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खिलाड़ियों को जो सुविधाएं अब तक महानगरों में मिलती थी, अब यहां अपने शहर में भी मिलेगी। नेहरू स्टेडियम में करीब 10 करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ और नवीन स्टेडियम में 12 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण होगा। इसका एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इस आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर खिलाड़ी अपने सपनों को पंख लगा सकेंगे। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न खेल कैंपों का संचालन किया जा रहा है। इनमें हॉकी का कैंप भी है जिसमें 80-90 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। घास का मैदान होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। ज्यादा बारिश होने पर मैदान में पानी भरने से अभ्यास ठप हो जाता है। वर्तमान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी हॉकी प्रतियोगिताएं एस्ट्रोटर्फ मैदान पर ही खेली जाती हैं। काफी समय से स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की जरूरत खिलाड़ी ही नहीं खेल प्रेमियों की तरफ से भी महसूस की जा रही थी। खेल कार्यालय की तरफ से खिलाड़ियों की इस हसरत को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसी प्रकार एथलेटिक्स कैंप में कई एथलीट प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। पहले जहां उनको मिट्टी पर दौड़ना पड़ता था, वहीं उन्हें सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि 400 मीटर के आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक के प्रस्ताव को भी शासन से मंजूरी मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद की तरफ से नेहरू स्टेडियम में करीब 10 करोड़ से एस्ट्रोटर्फ और नवीन स्टेडियम में 12 करोड़ 70 लाख 61 हजार से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें