फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीते मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय गठिया के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से बुधवार को निलंबित कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि बीते 21 अप्रैल को कंपोजिट विद्यालय गठिया का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक सुधांशु राय अनुपस्थित मिले थे। इस संबंध में वहां के प्रधानाध्यापक ने लिखित रूप से अवगत कराया गया कि सहायक अध्यापक पिछले चार-पांच दिन से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। वह प्रायः विद्यालय विलंब से आते हैं।
विज्ञापन

इन सभी कृत्यों के दृष्टिगत सहायक अध्यापक के खिलाफ गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के साथ विद्यालय से अनुपस्थित रहकर अपने पदीय दायित्वों के विपरीत मूल शैक्षणिक कार्य से विरत रहकर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की अवहेलना करने के आरोप मेंं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक को उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद से संबद्ध करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बाराचवर नीलेंद्र कुमार चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें