उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से पांच सूत्री
मांगों के समर्थन में विकास भवन परिसर में धरना-भूख हड़ताल का आयोजन किया
गया।
सोमवार को मृत कर्मचारी की पत्नी और बच्चों ने विकास भवन पहुंचकर भूख
हड़ताल प्रारंभ कर दी। सूचना पर बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव धरनास्थल पर
पहुंचे और मृत कर्मचारी की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा।
शेष चार मांगों
को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। एसोसिएशन के
अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव की ओर से आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद
दुबे, अनंत सिंह, जितेंद्र यादव, छेदी सिंह, शाहिद परवेज, राकेश सिंह,
अभय सिंह एवं मृत कर्मचारी की पत्नी आदि उपस्थित थे।