बच्छलकापुरा रामपुर पीपा पुल 15 अक्टूबर को आवागामन के लिए चालू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक भी इसके चालू न हो पाने के कारण गंगा पार आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीपा पुल को चालू कराने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल के कई संगठनों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर इसेे शीघ्र चालू कराने की मांग की है। पीडब्लूूूडी के अधिकारी एवं कर्मचारी इसे गंभीरता से नही ले रहे हैं। लापरवाही के चलते विगत कई वर्षो से इसे विलंब से चालू किया जा रहा है। पुल समय से चालू न होने से किसानों को अपनी खेती करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नाव का सहारा लेना पड रहा है। कृषक मजदूरों को ले जा रही नाव की हुई दुर्घटनाओं के बावजूद भी अधिकारी पुल को चालू कराने के लिए गंभीर नही है। गंगा किनारे के गांव हरिहरपुर, सुल्तानपुर, तिवारीपुर, बच्छलकापुरा, सेमरा, शेरपुर आदि गांव के लोगों को अपने खेतों में खेती के कार्य के लिए जाने में कठिनाई हो रही है।