फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने मानदेय देने की मांग की

Mon, 04 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आशा बहू वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रिजवाना खातून ने विभिन्न मांगों की चर्चा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह मानदेय देने की मांग की।  
विज्ञापन


धरना सभा में सचिव प्रमिला कनौजिया ने आशा बहुओं की प्रोन्नति एएनएम पर तथा आशा संगिनी की नियुक्ति जल्द से जल्द करने की मांग की। पूरे जिले की आशाओं की वरिष्ठता सूची बनाई जाए। नगीना प्रजापति ने कहा कि कुछ नेता अपने को आशाओं का हितैषी बताकर मुख्य चिकित्साधिकारी से अपनी रोटी सेंकना चाहते हैं जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता हैै।

अध्यक्षता कर रहे रामजन्म प्रजापति ने उपस्थित आशाओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में अनीता यादव, प्रीति पांडेय, आशा, गीता, पूनम सिंह, आशा देवी, शकीला, किरन कनौजिया, गुलैसी देवी, सीमा देवी, रेखा, इंदू, फूलकेसर, मंजू देवी, चंदा, रेशमा आदि आशा उपस्थित थीं। अंत में 13 सूत्री मांगपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा गया। धरना का संचालन लालसा गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें