फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ पर शनिवार की सुबह पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक अपराधी जसदेवपुर मोड़ के पास असलहा के साथ खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने के बाद जैसे ही वहां खड़े व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ी, वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर कुछ दूर जाने पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस अभियुक्त को थाना ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त फिरोजपुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें