फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी सौतन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में मार्च माह में गोली मारकर हुई महिला की हत्या की आरोपी सौतन को पुलिस ने बीते दिनों मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया। जबकि फरार हत्यारोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 17 मार्च की रात करीब आठ बजे हुसैनाबाद निवासी रुखसाना खातून (48) पत्नी नियाज अहमद के मकान के दरवाजा पर बाइक सवार कुछ बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया था। आवाज सुनकर जैसे ही रुखसाना ने दरवाजा खोला था, बदमाश उसे तीन गोली मारकर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई हुमैल अहमद खां की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति नियाज अहमद और उसकी दूसरी पत्नी यास्मीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी दूसरी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयश्याम शुक्ला ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इस क्रम में पता चला कि आरोपी नियाज की दूसरी पत्नी मुंबई में मौजूद है। न्यायालय के आदेश पर हत्यारोपी यास्मीन खातून पत्नी नियाज अहमद निवासी उसिया को मुंबई के एक अपार्टमेंट के रूम नंबर-31 से 19 जुलाई की रात गिरफ्तार कर दिलदारनगर थाना लाया गया। संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी पति की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें