रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सिवान में छह दिन पूर्व भैंस लेकर गई बालिका के साथ पास के ही गांव के एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्जकर आरोपी को धर-दबोचा।
परिजनों ने बताया कि बालिका बीते 20 जुलाई को भैंस लेकर सिवान में गई थी। पड़ोस के गांव का एक युवक भी खेत में गाय लेकर गया था। वहां किसी को न देखकर युवक बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने लगा। बालिका किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।