फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जमकर चला ईंट-पत्थर, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष चौहान और लालमुनी चौहान के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले मामला थाने पहुंचा लेकिन राजस्व विभाग का हवाला देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। दोपहर में सुभाष चौहान अपने दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने के साथ मारने-पीटने लगे। यह देख सुभाष चौहान के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें 17 लोग घायल हो गए। इस सबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें