फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद : पिस्टल लहराने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। बरहीं गांव में रविवार रात भूमि विवाद में एक प्रधानाध्यापक के घर पर जाकर गाली-गलौच देने और असलाह लहराने पर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य चार आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियो से असलाह, कार बरामद किया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो दो पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा है। इसे लेकर विपक्षी रविवार की रात करीब नौ बजे आठ लोग बरहीं गांव निवासी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक निवासी जैनुल बशर घर पर पहुंचे। भयवश प्रधानाध्यापक दरवाजा बंद कर परिवार के साथ अंदर दुबक गया। बाहर मौजूद लोग गाली-गलौच करने लगे। एक व्यक्ति लाइसेंस पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। डरे-सहमें प्रधानाध्यापक ने मौका पाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार लोग फरार हो गए, जबकि असलाह लहराने वाले व्यक्ति के साथ ही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। असलाह, कार सहित चारों को थाना लाई।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि पीड़ित जैनूल बशर की तहरीर पर पीपनार निवासी हरेंद्र यादव, यही के जयनाथ यादव, बरही निवासी प्रेमचंद यादव, पड़िता निवासी लालजी यादव, जहानागंज थाना के बुर्जुग मकरौदा निवासी लालधर यादव एवं गोपाल यादव, इसी थाना क्षेत्र के सेमा निवासी सुरेश कुमार, आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना रके नरौली निवासी अजय पासवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लालधर यादव, गोपाल यादव, सुरेश कुमार और अजय पासवान का चालान कर जेल भेज गिया, जबकि फरार अन्य चार की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लाइसेंसी पिस्टल, जो सुरेश कुमार के नाम है और चार पहिया वाहन इसी के रिश्तेदार की है, उसको जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें