फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद गांव के देवरीबारी गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पर गंदा पानी लगा हुआ है। लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को गंदे पानी में खड़ा होकर नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया। लोगों ने शासन-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी ने एक स्वर से रास्ता निर्माण और जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांव में विकास के नाम पर छलावा किया जा रहा है। बुनियादी सुविधाएं तक नहीं है। सड़कों पर गंदा पानी लगा हुआ है। लोगों के आने-जाने के लिए गांव में समुचित रास्ता तक नहीं है। यहां इतनी गंदगी है कि लोग मुंह पर रुमाल रखकर आते जाते हैं। सड़क पर गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल भी हो जा रहे हैं। इस मौके पर रजावती देवी, धर्मेंद्र चौहान, राजकुमार चौहान, दीना चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, अजीत चौहान, पवन चौहान, सुधीर चौहान, राम आशीष चौहान, पवन चौहान, उपेंद्र चौहान, राम लखन चौहान, राम प्यारे, भीम यादव, विजय प्रताप, हरिश्चंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें