फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरपी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने सोमवार को छावनी लाइन स्थित बीआरसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरित की जाने वाली पुस्तकों की कक्षावार जानकारी ली। कहा कि वितरित पुस्तकों की डाक्यूमेंटेंशन के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों से साक्ष्य के रूप में हस्ताक्षर कराए जाएं। उधर, अभिलेखों का उचित रखरखाव न होने पर एआरपी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को सारी पुस्तकें दिए न जाने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सारी पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा। विद्यालय में बच्चों की संख्या के बाबत जानकारी लेने पर बताया गया कि 59 बच्चों का नामांकन किया गया है। कक्षा एक में केवल आठ बच्चों का नामांकन है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अभियान चलाते हुए आस-पास के बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया।
उधर, निरीक्षण के दौरान बीआरसी में अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से नहीं पाए जाने के कारण एआरपी बीरबल कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, एबीएसए एवं अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें