गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने सोमवार को अपहरणकर्ता समेत दो अपराधियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कोतवाली पुलिस टीम नवापुरा मोड़ के पास मौजूद थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम अदिलाबाद चौराहे के पास जहां आरोपी देखकर भागने लगा। इस पर टीम ने उसे दौड़ाकर धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम पठनपुरा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया। इसके खिलाफ कोतवाली दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम मेें उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, रत्नेश कुमार सिंह, रिमझिम सिंह शामिल थी। बिरनो संवाददाता के अनुसार पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम सरदरपुर गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर खरका गोपालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ कल्लू को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय, अय प्रसाद, सर्वेश कुमार पासवान, संजीत गोड़, कृपाशंकर पाल शामिल थे।