फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर की शस्त्र पूजा

Wed, 12 Oct 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गहमर में आरएसएस का स्थापना दिवस मनाते संघ के सदस्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर क्षेत्र के संघ के सेवकों की ओर से मंगलवार को गांव के हनुमान चबूतरा मैदान परिसर में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग  प्रचारक श्यामजी की तरफ से शस्त्र की पूजा के बाद ध्वज प्रणाम एवं ध्वज वंदना कराई गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सनातन परंपरा का संरक्षक ही नहीं वरन सुरक्षा  कवच बन गया है। हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति एवं हिंदू सम्मान का संरक्षण कर हिंदू राष्ट्र का सर्वांगीण विकास कर इस राष्ट्र को विश्व में स्वाभिमान के साथ सभी दृष्टि से प्रथम स्थान पर ले जाने को लेकर कार्य कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण वध के पूर्व शक्ति की पूजा चंडी पूजा के रूप में की थी। इसके बाद रावण वध के बाद शस्त्र पूजन किया था। मां दुर्गा ने महिषासुर वध के बाद शस्त्र पूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन सनातन समाज शक्ति की आराधना करता  है और विजयादशमी के दिन उसी शक्ति को हम शस्त्र के रूप में पूजा करते  हैं। इसके बाद पथ संचलन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो हनुमान चबूतरा से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए पुन: हनुमान चबूतरा पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम  में नमोनारायण उपाध्याय, परीक्षित सिंह, पूर्व विधायक सिंहासन सिंह, गौरी चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, देव उपाध्याय, रवि सिंह, सिंटू  बाबा, मारकंडेय सिंह, रमाकांत सिंह, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, अनिल यादव, सुमित गुप्ता, राम अवध सिंह, सत्यनारायण  सिंह, वृजनंदन सिंह, राजेश उपाध्याय, विवेक, अभिजीत, राम इकबाल यादव, सत्यजीत सिंह आदि स्वयं सेवक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें