फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय असलहा तस्करों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर मीडिया के समक्ष पेश करते पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर पुलिस तथा एसओजी टीम ने बहलोलपुर के पास से बुधवार की भोर में पांच बजे दो अंतर जनपदीय असलहा तस्करों को दबोचा। इनके पास से नौ तमंचे, तीन पिस्टल, 14 कारतूस और एक वाहन भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने पुलिस को मिली सफलता से पत्रकारों को रूबरू कराया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए दुल्लपुर थानाध्यक्ष पन्ने लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच एसओजी टीम प्रभारी विनीत राय को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग अवैध असलहे की तस्करी करने जा रहे हैं। सक्रिय हुई पुलिस और एसओजी टीम ने मरदह बार्डर बहलोलपुर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच आते हुए एक चार पहिया वाहन को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वाहन में बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचते-बचाते घेराबंदी कर ली और दो तस्कर आजमगढ़ के जियनपुर थाना के रशीदाबाद निवासी कमलेश यादव एवं मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना के इटौरा चौबेपुर निवासी रामाश्रय यादव को दबोचा। तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने 315 बोर के नौ तमंचे, आठ कारतूस, 32 बोर की दो पिस्टल, चार कारतूस एवं 30 बोर की एक पिस्टल के अलावा मारुती कार बरामद की। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के उज्जैन के गढवार गांव से असलहे लाकर उन्हें जिले के आसपास बेचते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज तिवारी, संजय कुमार, रामभवन यादव, रामप्रताप सिंह, विनय यादव, राकेश पांडेय, राणा प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, विकास श्रीवास्तव, संजय प्रसाद, दिनेश यादव, ओम प्रकाश सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें