फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिहार सीमा से लगे क्षेत्रों की होगी मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खरीफ सीजन से पहले उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद में करीब दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसलों की खेती होती है। इसे देखते हुए नाइट्रोजन और फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इफको, कृभको, मैट्रिक्स समेत सभी उर्वरक कंपनियों को समय से आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया, साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि उर्वरकों का वितरण केवल पीओएस मशीन (पॉस) के माध्यम से ही किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से नैनो उर्वरक और नैनो डीएपी के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे लागत कम होगी और मिट्टी की सेहत बेहतर रहेगी। वहीं बिहार सीमा से सटे जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा, मोहम्मदाबाद और भांवरकोल क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप कृषि निदेशक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें